फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

Wed, 09 Nov 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनके जैसा कोई दूसरा है ही नहीं। कोहली हर स्थिति में टीम के लिए मैच विनर बन कर उभरे हैं। बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि कोहली न सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर है, बल्कि उन्होंने संन्यास के बाद की तैयारी भी कर ली है। बताते हैं आपको विराट कोहली के करोड़ों के कारोबार के बारे में:
विज्ञापन

क्रिकेटर के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : FC Goa
एफसी गोवा
विराट कोहली महज 25 साल की उम्र में ही आईएसएल टीम एफसी गोवा के सह मालिक बने। कोहली का इतमें साल में एक करोड़ से कम का निवेश हैं मगर वो करीब 25 फीसदी हिस्से के मालिक हैं | फुटबॉल के प्रति अपने इसी जुनून को देखते हुए कोहली ने एफसी गोवा के साथ आने का फैसला किया। कोहली खुद कहते हैं कि क्रिकेट उनके लिए लिए अंतिम विकल्प नहीं रहेगा। संन्यास लेने के बाद वो अपने लिए सारे विकल्प खुले रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

क्रिकेटर के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

3 of 6
विराट कोहली
यूएई रॉयल्स
विराट कोहली खुद एक क्रिकेटर हैं, मगर उन्होंने कई खेलों में निवेश किया है। नीलेश भटनागर और सचिन गडोया के साथ विराट ITPL में यूएई रॉयल्स टीम के सह-मालिक भी हैं। 17 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर भी इस टीम का हिस्सा रहे हैं। कोहली ने कहा था कि वो फेडरर के बड़े फैन हैं। रवि शास्त्री को रॉयल्स टीम का मेंटर कम एडवाइजर नियुक्त किया गया था।

क्रिकेटर के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : Chisel
चिजल जिम
विराट कोहली क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। स्टाइल और लुक के साथ-साथ वो फिटनेस पर भी खासा ध्यान देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली ने ‘चिजल’ नाम से जिम और फिटनेस सेंटर चेन लॉन्च की। हाल ही में जिम ने तकनीक आधारित एक नई वर्कआउट रुटीन शुरु की है। इस जिम के नेटवर्क को पूरे देश में फैलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। बेंगलूरु स्थित इस कंपनी की योजना 2018 तक पूरे देश में 100 सेंटर स्थापित करने की है।
विज्ञापन

क्रिकेटर के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : WROGN
WROGN
कुछ लोग इसे रॉन्ग भी बोलते हैं, मगर इसकी स्पेलिंग रॉग्न है। अंजना रेड्डी द्वारा स्थापित राग्न एक यूथ फैशन प्लेटफॉर्म है। यह ब्रांड अपने विज्ञापन और मार्केटिंग के चलते युवाओं की बीच खासा लोकप्रिय है। अपने लुक और स्टाइल के लिए मशहूर विराट कोहली भी इस ब्रांड से जुड़ गए। कोहली ने रॉग्न के बारे कहा है कि ये उनके दिल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर के अलावा इन बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं विराट कोहली

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : SportConvo
स्पोर्ट्स कॉन्वो
स्पोर्ट्स कॉन्वो एक लंदन बेस्ड टेक स्टार्ट-अप है। यह कोहली का दूसरा प्योर बिजनेस वेन्चर है। यह एक ऐसी जगह है जहां सभी खेलों के चाहने वाले एक जगह इकट्ठा होकर अपने चहेते खेल या खिलाड़ी के बारे में बात कर सकते हैं। इसमें फुटबॉल दुनिया के सुपरस्टार गैराथ बैले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें