गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना इन दिनों आईपीएल से दूर हैं और छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ हैं। आईपीएल के बीच रैना का छुट्टी लेना थोड़ा समझ से परे हो सकता है, लेकिन अगले कुछ दिनों में वह पापा बनने वाले हैं और इस कारण क्रिकेट से दूर हैं।
विज्ञापन
'भाई' सुरेश रैना और उनके परिवार से मिलने पहुंचे 3 विदेशी मेहमान
2 of 3
Suresh Raina
- फोटो : Social media
विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम कैरेबियाई खिलाड़ी और गुजरात टीम के साथी ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रॉवो के साथ कप्तान रैना के घर मिलने गए। रैना ने इन तीनों खिलाड़ियों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
'भाई' सुरेश रैना और उनके परिवार से मिलने पहुंचे 3 विदेशी मेहमान
3 of 3
आज 27 को गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में मुकाबला होगा। इस लिहाज से गुजरात की टीम इस समय दिल्ली में है और रैना गाजियाबाद में हैं। गुजरात टीम इस समय बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर चुकी है।