फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yesha Sagar: कौन हैं क्रिकेट एंकर येशा सागर जिन्होंने बीच में छोड़ा था BPL, अब फ्रेंचाइजी मालिक ने भेजा नोटिस

Tue, 11 Feb 2025 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनाडा के टोरंटो की येशा चटगांव किंग्स के लिए एंकर के रूप में काम कर रही थीं। उन्हें प्री मैच और पोस्ट मैच की प्रस्तुतियों की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, वह टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर लौट आईं। अब फ्रेंचाइजी और उनके बीच विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 4
येशा सागर - फोटो : yesha_sagar-instagram
भारतीय मूल की कनाडाई मॉडल और क्रिकेट एंकर येशा सागर इन दिनों चर्चाओं में हैं। उनपर बांग्लादेश प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चटगांव किंग्स ने आरोप लगाया है कि वह लीग को बीच में ही छोड़कर लौट गईं थीं। इस मामले में फ्रेंचाइजी मालिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भी जारी किया है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
येशा सागर - फोटो : yesha_sagar-instagram
कनाडा के टोरंटो की येशा चटगांव किंग्स के लिए एंकर के रूप में काम कर रही थीं। उन्हें प्री मैच और पोस्ट मैच की प्रस्तुतियों की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, वह टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर लौट आईं। अब फ्रेंचाइजी और उनके बीच विवाद बढ़ गया है, जिसके बाद चटगांव किंग्स की तरफ से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 4
येशा सागर - फोटो : yesha_sagar-instagram
फ्रेंचाइजी ने आरोप लगाया कि येशा ने अपने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया। चटगांव किंग्स के मुताबिक,  येशा को एक आधिकारिक स्पॉन्सर डिनर में पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचीं। साथ ही, उन्हें कुछ प्रमोशनल शूट और स्पॉन्सर के लिए शाउट-आउट करने थे लेकिन उन्होंने ये भी पूरा नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चटगांव किंग्स के मालिक समीर कादर चौधरी ने बताया कि येशा ने अपने अनुबंध के क्लॉज नौ का उल्लंघन किया है। इससे टीम को आर्थिक नुकसान हुआ है और उसकी प्रतिष्ठा पर भी दाग लगा है।
विज्ञापन

4 of 4
येशा सागर - फोटो : yesha_sagar-instagram
हालांकि, इस मामले में येशा ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग को छोड़कर भारत आ गईं और लीजेंड्स 90 लीग में व्यस्त हैं। वहीं, चटगांव किंग्स का कहना है कि येशा ने उनके अनुबंध का उल्लंघन किया है। अब तक इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं जारी किया गया है जिसकी वजह से विवाद का कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें