युवराज सिंह आईपीएल के एक ही सीजन में दो बार हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। करिश्माई गेंदबाजों की पूरी लिस्ट पढ़ें।
विज्ञापन
इन्होंने दो बार ली है हैट्रिक, आईपीएल के करिश्माई गेंदबाज
2 of 7
- फोटो : pti
रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया और आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 14 वें और इस सीजन के पहले गेंदबाज बन गए। आइए, जानते हैं इससे पहले कौन-कौन गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल के करिश्माई गेंदबाज
3 of 7
- फोटो : getty
2008 में सबसे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उसी साल दिल्ली डेयरडेविल्स के अमित मिश्रा ने डेक्कन चाजर्स के खिलाफ और चेन्नई सुपरकिंग्स के ही मखाए एंटनी ने कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ यह करिश्मा दोहराया था।
आईपीएल के करिश्माई गेंदबाज
4 of 7
- फोटो : getty
2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक नहीं दो बार हैट्रिक ली। वह आईपीएल के सभी सीजनों में ऐसा
कारनामा करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में दो बार हैट्रिक ली हो। युवी ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के
खिलाफ फिर डेक्कन चाजर्स के खिलाफ यह करिश्मा किया था। उस साल डेक्कन चाजर्स की ओर से रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के
खिलाफ हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
आईपीएल के करिश्माई गेंदबाज
5 of 7
- फोटो : getty
2010 में यह कारनामा सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक ली। 2011
में डेक्कन चाजर्स के गेंदबाज अमित मिश्रा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और 2012 में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर अजीत
चंदीला ने पुणे वारियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
आईपीएल के करिश्माई गेंदबाज
6 of 7
- फोटो : getty
2013 में कोलकाता नाइटराडर्स के गेंदबाज सुनील नरेन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के
अमित मिश्रा ने पुणे वारियर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के प्रवीण तांबे ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज शेन वॉटसन
ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक ली थी। 2015 में कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले सका।