एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयार है। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कोरोना काल में होने वाली इस सीरीज पर दोनों टीमों के साथ ही दुनियाभर के प्रशंसकों की भी नजर है। एडिलेड में गुलाबी गेंद से होने वाले पहले डे-नाईट टेस्ट के लिए दोनों ही टीमें तैयारी में लगी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इस सीरीज में गेंदबाजों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों पर।