फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं धोनी, पूर्व मंत्री ने किया डंके की चोट पर दावा

Fri, 12 Jul 2019 01:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-अमित शाह - फोटो : social Media
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों के बीच अब उनके बारे में नई बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा कि धोनी जल्द क्रिकेट से संन्यास लेकर राजनीति की पिच पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी धोनी को पार्टी में शामिल करने की कवायद शुरू कर चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर गड़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने इंडिया टूडे से बातचीत में दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्द संन्यास लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी धोनी से कई बार मुलाकात और बातचीत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के जरिए देश की बहुत सेवा कर ली है। अब उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेकर समाज और देश सेवा के लिए राजनीति में आना चाहिए। पासवान ने दावा किया है कि वह धोनी के लगातार संपर्क में हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Amit Shah meets Mahendra Singh Dhoni
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनसंपर्क के जरिए देश की महत्वपूर्ण हस्तियों से मुलाकात की थी, इस अभियान को पार्टी ने 'संपर्क फॉर समर्थन' नाम दिया था। इस अभियान के तहत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों और अपनी पार्टी के विचारों से भी अवगत कराया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
Gautam Gambhir - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई भी बयान नहीं आया है। भाजपा से कई क्रिकेट खिलाड़ी पहले से भी जुड़े रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा में ही थे और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थामा और वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं। कीर्ति आजाद, चेतन चौहान जैसे नाम भी भाजपा से जुड़े रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें