आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हैं और रॉबिन राउंड फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में गुजरात की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, लखनऊ, दिल्ली और पंजाब सहित कई टीमें पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से खेलेंगी। इस दौरान कई रिकॉर्ड भी बनेंगे और कई पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे भी, लेकिन आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड बन चुके हैं, जिन्हें जानकर यकीन करना मुश्किल है। यहां हम ऐसी ही रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1. एक ओवर में 37 रन
2 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : Social media
आईपीएल 2011 में क्रिस गेल ने कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ एक ओवर में 37 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के, तीन चौके और एक नो-बॉल शामिल थी। कोच्चि टस्कर्स केरला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और गेल इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने आए और पारी के तीसरे ओवर में गेल ने 37 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक पर अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
2. विराट कोहली के 973 रन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2016 की 14 पारियों में विराट ने 973 रन बनाए थे, उन्होंने 81.08 की औसत से चार शतक और छह अर्धशतक लगाए थे, जिसमें 38 छक्के और 83 चौके शामिल थे। विराट की शानदार फॉर्म के चलते एक समय तो लग रहा था कि वह अपनी टीम को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलाकर ही दम लेंगे, लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ और आरसीबी आईपीएल में तीसरी बार फाइनल में हार गई।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स का लगातार 10 मैच जीतना
4 of 6
मुंबई बनाम कोलकाता
- फोटो : social media
कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह रिकॉर्ड 2014 और 2015 में बनाया था, जब उन्होंने लगातार 10 गेम जीते थे। आईपीएल 2014 में कोलकाता की टीम शुरुआती सात में से सिर्फ दो मैच जीत पाई थी, लेकिन इसके बाद गंभीर की अगुआई वाली टीम लय में लौटी और फाइनल जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस तरह इस टीम ने 2014 में लगातार नौ मैच जीते। इसके बाद 2015 में अपना पहला मैच जीतकर कोलकाता ने लगातार 10 मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अगले ही मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 263 रन
5 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
13 अप्रैल 2013 को वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने इस मैच में सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन इसके बाद भी वह रुके नहीं। उन्होंने 66 गेंद पर 175 रन की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर है। उनकी पारी में 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। गेल के तूफान के चलते आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 263 रन बना दिए। यह आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ट्रॉफी जीतने के मामले में भले ही मुंबई इंडियंस से एक कदम पीछे हो, लेकिन निरंतरता के मामले में यह टीम सबसे आगे है। चेन्नई आईपीएल इतिहास की एकमात्र टीम है, जिसने अपने शुरुआती 10 सीजन में हर बार प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। अब तक आईपीएल के 13 सीजन खेलने वाली यह टीम 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। नौ बार फाइनल खेला है और चार बार जीत हासिल की है। अब किसी भी टीम के लिए लगातार 10 सीजन तक प्लेऑफ का टिकट हासिल करना मुश्किल होगा।