लाखों दिलों की धड़कन विराट कोहली आज 31 साल के हो गए। किसी जमाने में दुनिया के मोस्ट एलिजेबल बैचलर रहे विराट ने अनुष्का शर्मा से शादी रचाई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विरुष्का ने इटली में दुनिया से छिपकर शादी भी कर ली। मगर अनुष्का से पहले किंग कोहली एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Social Media
इस एक्ट्रेस का नाम हैं इजाबेल लिटे। इजाबेल ब्राजीलियन मॉडल हैं। इजाबेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म 'सिक्सटीन' की।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Social Media
इजाबेल ने 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान ये माना था कि वो विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा था, 'हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं।'
4 of 6
- फोटो : Social Media
जून साल 2012 में खबरें आईं कि विराट कोहली ब्राजील की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली को कथित तौर पर इजाबेल लिटे के साथ सिंगापुर में खरीदारी करते देखा गया था। तब इजाबेल को कोई नहीं जानता था। इसके बाद ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
इजाबेल के दोस्त के मुताबिक ने बताया था कि दोनों एक एड की शूटिंग के दौरान सिंगापुर में मिले थे। विराट अपनी प्राइवेसी को खूब तरजीह देते थे और अपनी फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए वो दोनों पब्लिक प्लेस में ज्यादा नहीं जाया करते थे।
इजाबेल के इसी दोस्त ने बताया था कि इजाबेल विराट से बेहद प्यार करती थीं। वह विराट से मिलने दिल्ली भी जाया करती थीं। हालांकि विराट कोहली का क्रश कभी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर भी था। विराट बचपन से उन्हें काफी पसंद करते थे।