फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Gavaskar Birthday: वह रिकॉर्ड जिसे दुनिया का कोई खिलाड़ी आजतक नहीं तोड़ पाया

Fri, 10 Jul 2020 05:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सुनील गावस्कर
सर डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में भले ही रिकॉर्ड 12 दोहरे शतक लगाए हों, लेकिन इस लंबे प्रारूप की चारों पारियों में दोहरे शतक लगाने का कारनामा केवल एक बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने किया है, जिनका आज 71वां जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 9
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर
गावस्कर के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। मसलन वह 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। अपनी पदार्पण श्रृंखला में सर्वाधिक रन (774) बनाने का रिकॉर्ड आज भी गावस्कर के नाम पर है, इसी तरह से सभी चार पारियों में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड केवल गावस्कर ने बनाया है।
विज्ञापन

3 of 9
सुनील गावसकर - फोटो : ट्विटर
गावस्कर ने अपने करियर में चार दोहरे शतक लगाए, लेकिन इनकी विशेषता यह है कि ये सभी शतक उन्होंने अलग अलग पारियों में लगाए, उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक (220 रन) अपनी पदार्पण श्रृंखला में ही 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में मैच की तीसरी पारी में बनाया था।

4 of 9
सुनील गावस्कर
इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मुंबई में मैच की पहली पारी में 205 रन बनाए और इसके एक साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में मैच की चौथी पारी में 221 रन की मैराथन पारी खेली थी, उन्होंने अपना आखिरी दोहरा शतक (नाबाद 236) 1985 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में बनाया था।
विज्ञापन

5 of 9
ब्रैडमैन उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने मैच की तीन पारियों में दोहरे शतक लगाए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने सभी 12 दोहरे शतक पहली तीन पारियों में लगाए, लेकिन मैच की चौथी पारी में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 173 रन रहा।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के सबसे करीब श्रीलंका के कुमार संगकारा पहुंचे थे, जिन्होंने अपने करियर के सभी 11 दोहरे शतक पहली तीन पारियों में लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में होबार्ट में वह चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जब वह 192 रन पर खेल रहे थे तब अंपायर के विवादास्पद निर्णय के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

7 of 9
तीन पारियों में दोहरे शतक जड़ने वाले अन्य बल्लेबाजों में यूनुस खान, एलिस्टेयर कुक, ब्रैंडन मैकुलम और गोर्डन ग्रीनिज शामिल हैं। इनमें ग्रीनिज ने चौथी पारी में दोहरा शतक लगाया है, लेकिन मैच की दूसरी पारी में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 154 रन है।

8 of 9
नाथन एस्टल - फोटो : social media
टेस्ट क्रिकेट में अभी चौथी पारी में कुल 247 शतक बने हैं, लेकिन इनमें केवल पांच दोहरे शतक शामिल हैं। गावस्कर और ग्रीनिज के अलावा जार्ज हैडली, बिल एड्रिच और नाथन एस्टल ने मैच की चौथी पारी में दोहरा शतक लगाया है। इनमें से हैडली दूसरी और तीसरी पारी में शतक तक नहीं लगा पाए थे जबकि एड्रिच और एस्टल ने अपने करियर में केवल एक दोहरा शतक बनाया।
विज्ञापन

9 of 9
विराट, सचिन और द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
जिन बल्लेबाजों ने अपने करियर में चार या इससे अधिक दोहरे शतक लगाए हैं, उनमें से अधिकतर ने मैच की पहली और दूसरी पारी में ही यह कारनामा किया। इनमें वॉली हैमंड, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, माहेला जयवर्धने और मार्वन अटापट्टू भी शामिल हैं। मोहम्मद यूसुफ ने अपने चारों दोहरे शतक मैच की दूसरी पारी में लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें