फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spcl: एक ही गेंद ने इस खिलाड़ी को इतिहास में अमर कर दिया

Thu, 08 Dec 2016 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
कर्नाटक के स्टाइलिश बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 11 नवंबर को 31 साल के हो गए हैं। टेलेंट से भरपूर इस बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शायद उतने मौके नहीं मिले, जितने मिलने चाहिए थे। टीम में वापसी का मौका तलाश रहे उथप्पा की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है। 2007 टी-20 की चैंपियन टीम के सदस्य उथप्पा के बारे में कुछ मजेदार बातें:
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

2 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
उथप्पा के पिता वेणु अंतरराष्ट्रीय हॉकी रेफरी रह चुके हैं। फिलहाल वो कर्नाटक हॉकी संघ के अध्यक्ष हैं। हॉकी से जुड़े परिवार से आने बावजूद उथप्पा ने क्रिकेट को ही चुना। उथप्पा काफी कम उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं।
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

3 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
10 साल की उम्र में उथप्पा को मिरगी के दौरे पड़ने लगे। इसके चलते उनके शारीरिक विकास पर गहरा प्रभाव पड़ा। उनके लिए वजन को बनाए रखना कठिन चुनौती बन गई। मगर बाद में उथप्पा ने अपने वजन को काफी घटाया और आज वो काफी फिट हैं।

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

4 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ESPN
2002 में ही उथ्प्पा ने 17 साल की उम्र में ही कर्नाटक के लिए रणजी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अपनी पहली पारी में 61 रन भी बनाए।

 
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

5 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : getty
उथप्पा ने 2004 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे। उस टीम में उनके साथ अंबाती रायडु (कप्तान), सुरेश रैना, शिखर धवर, आरपी सिंह, वीआरवी सिंह और दिनेश कार्तिक भी थे। सभी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

6 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
अपने वनडे डेब्यू में उथप्पा ने इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में 86 रनों की पारी खेली। यह उस वक्त डेब्यू मैच में भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर था। उन्होंने बृजेश पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 82 रन बनाए थे।
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

7 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
उथप्पा के पिता हिन्दू है और मां ईसाई हैं। 2011 में उथप्पा ने भी ईसाई धर्म अपना लिया। इसके अलावा 2014 के आईपीएल-7 में उथप्पा को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप भी मिली। हालांकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2015 में वनडे और टी-20 खेला था।

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

8 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : getty
उथप्पा का टी-20 डेब्यू मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ। मगर यह मैच बारिश में धुल गया। अगले मैच पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए। इस तरह उथप्पा उन चुनिंदा बल्लेबाजों में जिन्होंने अपनी पहली वनडे और टी-20 पारी में फिफ्टी बनाई।
विज्ञापन

एक ही गेंद फेंक कर इतिहास में अमर हो गया यह भारतीय खिलाड़ी

9 of 9
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ESPN
उथप्पा ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही गेंद फेंकी है, जिसने उन्हें अमर बना दिया। यह बॉल उन्होंने अपने पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट के दौरान बॉल डाली, जो सीधे स्टंप्स पर लगी और भारत ने क्रिकेट इतिहास का पहला और आखिरी बॉल आउट जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें