फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी जैसा कोई मजाकिया नहीं, अपने ही गार्ड को भूत बनकर डराया था

Sat, 07 Jul 2018 12:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महे
'कैप्टन कूल' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज 37 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद खास किस्से बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
धोनी - फोटो : getty
दरअसल, धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने संजीदे दिखते हैं उतने वो वास्तविक जीवन में नहीं हैं। अपने दोस्तों के साथ वह जमकर हंसी-मजाक करते हैं। कई बार तो उन्होंने कुछ खतरनाक अंदाज में मजाक कर प्रशंसकों को चौंका दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : SELF
7 जुलाई 1981 को धोनी का बर्थडे होता है। यह सभी को मालूम है कि वह टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में बतौर टीटीई कार्यरत थे। बेहद आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले धोनी ने 2001 से 2003 तक रेलवे में टीटीई की नौकरी भी की। इसके ठीक 2 साल बाद ही वह टीम इंडिया में शामिल हुए।

4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : pti
टीटीई की नौकरी के कारण धोनी को सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था और वह वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। एक दिन उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ गार्ड को डराने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

5 of 7
MS Dhoni
धोनी ने दोस्तों के साथ एक डरावनी योजना बनाई। उन लोगों ने सफेद रंग की चादरों का इंतजाम किया और कॉलोनी के पास जाकर उसे ओढ़ लिया और फिर देर रात गार्ड को खूब डराते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
एमएस धोनी
रातभर डरे रहने के बाद जब गार्ड को धोनी और उनके दोस्तों की हरकत के बारे में मालूम हुआ तो गार्ड ने यह बात पूरे शहर में फैला दी और अगले दिन यह खबर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
बता दें कि मूल रुप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में करियर आसान नहीं था। वह तो बचपन से ही फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे और उनका सपना फुटबॉल में गोलकीपर बनना था लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट में आने का फैसला लिया और फिर महान कप्तान साबित हुए और अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 विश्व कप,  2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें