दुनियाभर में खिलाड़ियों का शरीर पर टैटू बनवाने का चलन बेहद पुराना है, लेकिन भारतीय खेल जगत में यह प्रचलन नया है। भारत के युवाओं की धड़कन विराट कोहली का टैटू प्रेम जग जाहिर है। विराट ने अपने शरीर में कई टैटू बनवाए हैं। विराट अपने टैटूज के बारे में यह भी कह चुके हैं, मुझे टैटूज बेहद पसंद हैं और मेरे शरीर पर बने टैटूज ये बताते हैं कि मैं हकीकत में कौन हूं?
विज्ञापन
Birthday Special: विराट के शरीर पर बना हर टैटू कुछ कहता है
2 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
कुछ समय गुड़गांव में एक प्रशंसक ने विराट से पूछा था कि आपके शरीर में कितने टैटू हैं तो विराट ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके शरीर पर कुल आठ टैटू हैं।कोहली को इन टैटूज से बेहद लगाव है और उन्होंने इन्हें केवल दिखावे या फैशन के लिए अपने शरीर पर नहीं बनवाया है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
3 of 9
विराट कोहली
- फोटो : instagram
ऐसे तो विराट के शरीर पर कई टैटू बने हैं लेकिन उनका सबसे पसंदीदा टैटू उनके बाएं कंधे पर बना टैटू हैं। विराट ने अपने बांए कंधे के नीचे जापानी समुराई योद्धा का टैटू बनवाया है। जिसके हाथ में तलवार है। समुराई प्राचीन जापान के योद्धा थे जिन्हें उनके युद्ध कौशल और अपने मालिक के प्रति समर्पण एवं ईमानदारी के लिए जाना जाता था। इसके साथ ही समुराई योद्धाओं को सेल्फ डिसीप्लीन, सम्मान और उसूलों के लिए भी जाना जाता है।
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ..
समुराई योद्धाओं की तरह ही विराट मैदान में बल्ला थामकर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं। विराट मैदान पर निडरता और मजबूती के साथ विपक्षी खेमे का सामना करते हैं। इसके बारे में विराट कहते हैं कि मैं इस योद्धा के साथ खुद को जोड़ पाता हूं मैं उसके अनुशासन, कौशल और सम्मान के साथ जुड़ाव महसूस करता हूं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
समुराई के पीछ विराट ने अपने माता-पिता का नाम भी लिखवाया है। इसके अलावा विराट ने अपने टेस्ट कैप और वनडे कैप नंबर को भी अपने शरीर पर बने टैटूज में जगह दी है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
6 of 9
विराट कोहली
- फोटो : social media
बांए कंधे के सबसे ऊपरी हिस्से में भगवान की आंख बनी है, जो एक तरह से मिलकर ओम के जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
7 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट के सीधे हाथ के ऊपरी अंदरूनी हिस्से में विराट ने स्कॉर्पियन का टैटू बनवाया है। यह उनकी राशि है। पांच नवंबर को जन्मे विराट की राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि वाले लोग बहादुर, महत्वकांक्षी और ऊर्जावान होते हैं। इसी तरह वृश्चिक राशि के लोग विश्वसनीय और वफादार होते हैं। ये सभी खूबियां विराट के खेल और व्यक्तित्व में हर किसी को नज़र आती हैं।
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
8 of 9
विराट कोहली
- फोटो : social media
इसके अलावा विराट ने अपने दाहिने हांथ में एक कबायली(ट्राइबल) टैटू बनवाया है। इस टैटू के मायने कुछ रहस्यमयी हैं।
क्या कहते हैं विराट के शरीर बने टैटूज, जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी
9 of 9
विराट कोहली
- फोटो : instagram
कोहली के बांए हाथ के निचले हिस्से में मोनेस्ट्री का टैटू बना है जो कि शांति और शक्ति का प्रतीक है। इसी में नीच ध्यानमुद्रा में भगवान शिव का टैटू बना है। शिव की ध्यानमुद्रा के साथ मानसरोवर झील और हिमालय पर्वत भी बना हुआ है।