फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी जीरो तो कभी हीरो बनकर उभरे हैं बर्थडे ब्वॉय इशांत शर्मा

Fri, 02 Sep 2016 10:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। माना जाता है कि क्रिकेट में अनहोनी होनी हो जाती है और होनी अनहोनी में बदल जाती है। यह काम सिर्फ धोनी नहीं, बल्कि इशांत शर्मा भी करना जानते हैं। टीम इंडिया के ‘लंबू’ इशांत ने भारत के लिए ऐसा प्रदर्शन किया है कि मैच का नतीजा ही बदल गया।

 
विज्ञापन

हीरो से जीरो और जीरो से हीरो बन कर निकले हैं इशांत शर्मा

2 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 3 ओवरों में 44 रनों जरूरत थी। पारी का 48वां ओवर फेंकने इशांत शर्मा आए और सामने थे जेम्स फॉक्नर। इशांत ने इस एक ओवर में 4 छक्कों समेत 30 रन लुटाए और जीता हुआ मैच भारत के हाथ से फिसल गया। मगर इशांत ने कई बार भारत के लिए हारे हुए मैच जीते भी हैं। आइए देखते हैं कब-कब इशांत ने किया कमाल।
विज्ञापन

हीरो से जीरो और जीरो से हीरो बन कर निकले हैं इशांत शर्मा

3 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
लॉर्ड्स टेस्ट, 2014 (7/74)
इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में भारत 310 रनों के लक्ष्य को बचाने उतरा था। 2011 के क्लीन स्वीप की यादें जहन में ताजा थीं। मगर इस मैच में इशांत ने अपने बाउंसर बॉल्स से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब तंग किया। मैच बचाने की कोशिश में जुटे एलेस्टर कुक, इयान बेल, मोइन अली और जो रूट इशांत के आगे बेबस नजर आए। इशांत ने इंग्लिश धरती पर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए और मैच भारत के नाम किया।

हीरो से जीरो और जीरो से हीरो बन कर निकले हैं इशांत शर्मा

4 of 6
इशांत शर्मा
मेलबर्न वनडे, 2008 (4/38)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज पिचों पर उन्हीं के अंदाज में जवाब देना आसान बात नहीं। इशांत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉप और मिडल ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दी। 4 विकेट लेने वाले इशांत के आगे हेडन, पोन्टिंग और साइमंड्स ने घुटने टेक दिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों पर ढेर कर दिया। इस मैच को भारत ने 5 विकेट से जीता।
विज्ञापन

हीरो से जीरो और जीरो से हीरो बन कर निकले हैं इशांत शर्मा

5 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
मोहाली टेस्ट, 2010 (3/34 और 31 रन)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी में नाइटवॉचमैन बन कर उतरे शर्मा 78 बॉल खेल कर आउट हुए। मगर असली दम उन्होंने मैच की आखिरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिखाया। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 124 रन पर 8 विकेट गंवा चुका था। वीवीएस लक्ष्मण  का साथ निभाने नंबर 10 पर इशांत शर्मा उतरे। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 81 रन का साझेदारी की। इस पारी में इशांत ने 92 गेंदें खेली और 31 रन बनाए। भारत ने यह हारा हुआ मैच सिर्फ एक रन से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो से जीरो और जीरो से हीरो बन कर निकले हैं इशांत शर्मा

6 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : getty
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2013 (2/36)
बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला गया। बारिश के चलते 50 ओवर का मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया। भारत ने पहले बैटिंग की और इंग्लैंड को 130 रनों का लक्ष्य दिया। आसान से दिख रहे इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बना लिए थे। मगर इंग्लैंड की जीत को ग्रहण लगाते हुए इशांत ने दोनो सेट बल्लेबाजों रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन को पवेलियन भेज दिया और इग्लैंड का स्कोर 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन हो गया। यहीं से मैच का रुख बदल गया और भारत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें