फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: पुलिस अधिकारी से लड़ाई फिर कोच को गाली, ये हैं हरभजन सिंह से जुड़े 7 बड़े विवाद

Tue, 03 Jul 2018 03:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हरभजन सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 जुलाई 1980 को पंजाब में जन्में भज्जी टीम इंडिया में वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। टीम से बाहर हुए उन्हें 2 साल से ज्यादा का समय बीत गया। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले हरभजन सिंह ने 29 अक्टूबर 2015 को मॉडल एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की।

यदि उनके क्रिकेट करियर पर नजर डालें, तो वह बेहद शानदार रहा है, लेकिन इस दौरान उनसे कई विवाद भी जुड़े रहे। फिर चाहे साइमंड्स के साथ 'मंकीगेट' मामला हो या श्रीसंत को थप्पड़ मारना। इन विवादों की वजह से भी वे काफी सुर्खियों में रहे। हम आपको यहां उनसे जुड़े 7 विवादों के बारे में बता रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 8
पोंटिंग से पुराना विवाद
 
आईपीएल के दौरान भले ही आपने हरभजन सिंह से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को गले मिलकर खुशी मनाते देखा होगा। मगर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दरअसल दोनों के विवाद की वजह जानने के लिए आपको साल 1998 में जाना होगा। वह 17 वर्षीय हरभजन के करियर की पहली वनडे सीरीज थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एक मैच के दौरान हरभजन की गेंद पर पोंटिंग स्टंप आउट हो गए। इसके बाद इन दोनों में बहस हो गई। हरभजन पर फाइन भी लगा और एक वनडे का बैन भी झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 8
एनसीए से निकाले गए

हरभजन को उनकी तुनकमिजाजी के लिए भी जाना जाता है। साल 2000 में हरभजन को ट्रेनिंग कैंप के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु भेजा गया था, लेकिन बाद में हरभजन को अकादमी से बाहर कर दिया गया।  दरअसल भज्जी को यहां सीनियर स्पिनर प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन से गेंदबाजी के गुर सीखने थे। मगर हरभजन ने अकादमी की गतिविधियों में ढंग से भाग नहीं लिया।

4 of 8
पुलिस अधिकारी से भिड़ंत

पंजाब पुलिस में कार्यरत हरभजन सिंह एक बार पुलिसवाले से भी भिड़ चुके हैं। 2002 में गुवाहाटी में पुलिस ने फोटोग्राफर को होटल के अंदर आने से रोक दिया, जिसके बाद भज्जी पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए। कहा जाता है कि धक्कामुक्की के दौरान भज्जी अपना बॉलिंग आर्म भी चोटिल कर बैठे थे। गुस्से में भज्जी और टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने जिम्बॉब्बे के खिलाफ खेले जाने वाले उस मैच में न खेलने का फैसला कर लिया था। बाद में आयोजकों के मनाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
चैपल की खुलेआम आलोचना
 
टीम इंडिया के कोच रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल को टीम को निचले स्तर पर ले जाने का जिम्मेदार माना जाता है। सितंबर 2005 में जब कप्तान सौरव गांगुली और कोच ग्रेग चैपल के बीच विवाद बढ़ा, तो इसमें हरभजन भी शामिल हो गए। उन्होंने चैपल को उनके व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से लताड़ दिया। भज्जी ने कहा था कि चैपल के तौर-तरीके बहुत कड़े हैं और उनके रवैए से टीम में असंतोष है। इसके बाद पंजाब क्रिकेट बोर्ड ने हरभजन को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा, वहीं BCCI ने भी उन्हें नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
हरभजन और शराब विज्ञापन
 
2006 में शराब ब्रांड रॉयल स्टैग के प्रचार में हरभजन परंपरागत पगड़ी की बजाय खुले बालों में नजर आए थे। जिसके बाद देशभर में उनका कड़ा विरोध हुआ। सिखों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भज्जी के खिलाफ जमकर बवाल काटा था। मांग थी कि हरभजन न सिर्फ उस एड से किनारा करे बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगे।
विज्ञापन

7 of 8
एंड्र्यू साइमंड्स के साथ 'मंकीगेट' विवाद

जनवरी, 2008 में भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच 'मंकीगेट' विवाद को भला कौन भूल सकता है। सिडनी टेस्ट के दौरान साइमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन पर लेवल 3 के चार्ज लगाए गए। उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए बैन किया गया और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया। हरभजन पर बैन लगने से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नाराज हुए। बाद में सचिन तेंदुलकर की गवाही के बाद जज हेनसन ने भज्जी पर लगा बैन हटा दिया। बाद में साइमंड्स को अपना आरोप वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीसंत को जड़ा थप्पड़
आईपीएल 2008 के दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए हरभजन सिंह मैदान पर ही आपा खो बैठे और टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ी एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। मोहाली में खेले गए इस मैच में श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे। दूसरी ओर भज्जी मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे थे। श्रीसंत को रोते हुए मैदान से बाहर आते देखा गया। इस पर भज्जी को आईपीएल से निलंबित भी कर दिया गया और 5 वनडे के लिए बैन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें