जन्मदिन के दिन अभिमन्यु मिथुन ने हासिल की खास उपलब्धि। कर्नाटक की तरफ से प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले अभिमन्यु ने अपने 30वें जन्मदिन के दिन विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हैट्रिक ले ली। शुक्रवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में कर्नाटक ने पहले गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम को 49.5 ओवर में 252 पर ही ढेर कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अभिमन्यु मिथुन
- फोटो : social media
कर्नाटक की तरफ से अभिमन्यु ने ना सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि पांच विकेट भी अपने नाम किए। इसी के साथ अभिमन्यु अब विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले कर्नाटक के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
अभिमन्यु मिथुन
- फोटो : social media
50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुरुगन अश्विन का शिकार करते ही अभिमन्यु ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और वे अब रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अभिमन्यु ने 34 रन देकर पांच विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मुरली विजय, विजय शंकर, शाहरुख खान, एम मोहम्मद और मुरुगन अश्विन का विकेट अपने नाम किया।