भारतीय टीम में इन दिनों उठापटक का दौर जारी है। एक ओर बीसीसीआई टीम के लिए नया कोच तलाश रही है। दूसरी ओर विश्व कप से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की खबरों पर विराम लगने के बाद, जो मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाया है, वो है कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित विवाद।
आखिरकार सोमवार शाम मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विराट ने रोहित शर्मा से लेकर अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले विराट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने भी इस तरह की अफवाहें सुनी है। यदि ड्रेसिंग रूम का माहौल सही नहीं होता तो हम पिछले कुछ सालों से लगातार इतना अच्छा नहीं खेल रहे होते। हम ड्रेसिंग रूम के हमारे मेलजोल के बिना यहां नहीं होते।'
वैसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच विवाद का मामला कोई नया नहीं। आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम में किन खिलाड़ियों के बीच तकरार थे, जो खुलकर सभी के सामने आ गए थे...