फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भुवनेश्वर कुमार ने लिया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से बदला, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Fri, 18 Jan 2019 11:02 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार-आरोन फिंच
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में अपनी लय हासिल की और कंगारू कप्तान के लिए वह बुरा सपना बन चुके हैं। भुवी ने मौजूदा वन-डे सीरीज के तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को अपना शिकार बनाया। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच जंग में भुवनेश्वर ने फिंच का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन

2 of 5
bhuvneshwar kumar
बहरहाल, दोनों के बीच सबसे रोचक जंग शुक्रवार को मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वन-डे में देखने को मिली। भुवी-फिंच के बीच इशारों-इशारों में कहासुनी हुई। अगली ही गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज ने अपना बदला पूरा किया। यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर का है।
विज्ञापन

3 of 5
aaron finch
भुवनेश्वर कुमार ने 9वें ओवर की पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अंपायर के जरा से आगे और क्रीज के काफी पीछे से गेंद की। इसे देख फिंच स्टंप से दूर हट गए और अंपायर ने इसे डैड गेंद करार दिया। भुवी ने आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन अंपायर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
 

 

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर ने फिर अगली ही गेंद पर आरोन फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट किया और अपना बदला पूरा किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बेहतरीन इनस्विंग गेंद डाली और फिंच को प्लंब कर दिया। फिंच ने अपने साथी ख्वाजा से विचार-विमर्श किया और रिव्यु नहीं लेने का फैसला किया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : CricTracker
बता दें कि मौजूदा सीरीज के तीनों मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आरोन फिंच को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सिडनी और एडिलेड में खेले गए क्रमश: पहले व दूसरे वन-डे में फिंच को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद शुक्रवार को मेलबर्न में एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिंच मौजूदा सीरीज में केवल 26 रन बना सके। पहले व दूसरे वन-डे में उन्होंने क्रमश: 6 और 6 रन बनाए जबकि तीसरे वन-डे में वह 14 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें