फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप से पहले 'विराट ब्रिगेड' के लिए खुशखबरी, मैदान पर फिर चमकेगा टीम इंडिया का चोटिल हुआ सितारा

Mon, 27 Aug 2018 11:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिट हो गए हैं। बुधवार को साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच क्वाड्रैंगुलर सीरीज में होने वाले मुकाबले में वह टीम का हिस्सा होंगे। बता दें कि भुवी लंबे समय से चोट कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे पर भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर भारत वापस लौट आए थे। तीसरे वन-डे में भुवनेश्वर टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन मैदान पर तकलीफ के चलते उन्हें बाहर कर भारत वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। भुवनेश्वर अब पूरी तरह से फिट हैं और बुधवार को साउथ अफ्रीका ए के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी करने जा रहे है।

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवी को इंडिया ए टीम में चुना गया है जो प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। तीसरे स्थान के लिए उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका ए टीम से होना है। इस मैच का खिताबी विजेता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाले है। भुवी के अभ्यास के लिए यह मुकाबला बिलकुल सही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुवनेश्वर कुमार
बता दें कि एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह काफी अच्छी खबर मानी जा रही है। इससे पहले तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार वापसी कर ली है। अब विराट कोहली अपने दोनों सबसे भरोसमंद तेज गेंदबाजों को लेकर काफी संतुष्ट होंगे। एशिया कप में टीम इंडिया को पहला मैच 18 सितंबर को क्वॉलिफायर टीम से खेलना होगा और फिर 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें