फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने पूरा किया विकटों का 'शतक', गांगुली, तेंदुलकर और युवी के क्लब में हुए शामिल

Sat, 12 Jan 2019 09:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : CricTracker
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वन-डे में अपने करियर के 100 विकेट पूरे किए। भुवी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज ने 96 मैचों में 37.88 की औसत से 100 वन-डे पूरे किए। भुवनेश्वर कुमार वन-डे में विकेटों का शतक पूरा करने वाले 18वें भारतीय गेंदबाज बने। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने नवंबर 2018 के बाद पहली बार वन-डे मैच खेला। 
विज्ञापन

3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
हालांकि, भुवनेश्वर की 100 विकेट पूरे करने की औसत ज्यादा प्रभावी नहीं रही और यही वजह है कि वह एक अनचाहे क्लब में भी अपना नाम दर्ज करा बैठे। भुवनेश्वर कुमार का नाम टीम इंडिया की तरफ से सबसे धीमे 100 वन-डे विकेट लेने वालों में शुमार हो गया है।

4 of 5
मोहम्मद कैफ और सौरव गांगुली
भुवी का नाम भारत के लिए सबसे धीमी गति से 100 वनडे विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ियों की सूची में शुमार हो गया। इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काबिज हैं, जिन्होंने अपने करियर के 308वें वन-डे में यह उपलब्धि हासिल की थी। दूसरे नंबर पर महान सचिन तेंदुलकर हैं। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने करियर के 268वें वन-डे में विकेटों का शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह और विराट कोहली
इस मामले में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। युवी ने अपने करियर के 266वें वन-डे में 100 वन-डे विकेट पूरे किए। चौथे नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री काबिज हैं। रवि ने अपने करियर के 100वें वन-डे में 100 विकेट का आंकड़ा छुआ। इसके बाद भुवी पांचवें नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें