फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: अश्विन को खराब फॉर्म से करनी होगी वापसी, जानें ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है भारतीय ऑफ स्पिनर का प्रदर्शन?

Tue, 05 Nov 2024 12:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विन अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में उनकी गिनती होती है। अश्विन की फॉर्म का अचानक गिर जाना भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि भारतीय टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
1 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ सप्ताह अच्छे नहीं रहे और उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार था जब भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज घर में 0-3 से गंवाई। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन ये सभी प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। रोहित और कोहली के अलावा अश्विन की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय रही जिन्होंने पूरी सीरीज में नौ विकेट लिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ani
अश्विन किस तरह संघर्ष कर रहे थे, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में लक्ष्य का बचाव करते हुए अश्विन को गेंद तक नहीं सौंपी। इसके बाद मुंबई टेस्ट में भी अश्विन पहली पारी में विकेट नहीं ले सके जबकि वानखेड़े की पिच स्पिनरों के मददगार वाली थी। ऐसी रिपोर्ट आई थी कि सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन चार खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा की है जिसमें अश्विन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन की खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब 
38 वर्षीय अश्विन अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में उनकी गिनती होती है। अश्विन की फॉर्म का अचानक गिर जाना भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि भारतीय टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी सीरीज खेलनी है। भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है और अश्विन की फॉर्म टीम के लिए काफी मायने रखती है। अगर अश्विन प्रभावित नहीं कर सके तो भारत वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकता है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

4 of 6
अश्विन - फोटो : BCCI
वाशिंगटन ने ऑस्ट्रेलिया में पहले प्रभावित किया है और बल्ले तथा गेंद दोनों से उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। हालांकि, अश्विन को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि इस ऑफ स्पिनर के नाम 105 टेस्ट मैचों में 536 विकेट दर्ज हैं। अश्विन भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं चले थे, लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी प्रभावित किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
अश्विन - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर अश्विन ने चार मैचों में 18 विकेट लिए थे। भारत इन दोनों सीरीज को जीतने में सफल रहा था। अश्विन 2018 सीरीज के दौरान एक मैच खेले और उन्होंने छह विकेट लिए। भारत ने वो मुकाबला 31 रन से जीता था, लेकिन अश्विन इसके बाद चोटिल हो गए थे और आगे नहीं खेल सके थे। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में पिछले दौरे पर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन टेस्ट में 12 विकेट लिए, जबकि सिडनी में शानदार पारी भी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अश्विन - फोटो : PTI
लियोन के साथ होगी प्रतिद्वंद्विता 
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अश्विन और कंगारू टीम के स्पिनर नाथन लियोन के बीच भी प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि अश्विन ने कभी भी घर से बाहर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी मुकाबले नहीं खेले हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन पूरे पांच मैचों में अश्विन को मौका देता है या इस बार भी वह कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें