फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2018: कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ये पांच ओपनर बल्लेबाज

Thu, 25 Jan 2018 11:25 PM IST
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार
विज्ञापन
1 of 6
ipl
आईपीएल सीजन-11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी  27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। हालांकि इससे पहले ही लगभग सभी टीमें अपने फेवरेट प्लेयर्स को मुंबई में रिटेन कर चुकी हैं। जबकि सीमित रीटेंशन होने के कारण कई फेवरेट प्लेयर्स अभी भी स्क्वैड से बाहर हैं।

बता दें कि फ्रेंचाइजी ने इस बार अपना बजट 66 करोड़ से बढ़ाकर 80 करोड़ कर दिया है। इस बीच हर टीम अपने दल में पिछले साल के मार्की खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेगी। रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर ने अपने कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा भी कई ऐसे धाकड़ ओपनर बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में अपनी टीम के लिए खेलते हुए तख्ता पलट करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

क्रिस गेल

2 of 6
chris gayle
रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर ने कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की बजाय विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को पहले खरीदना ज्यादा सही समझा। फ्रेंचाइज के इस फैसले से हर कोई हैरान है। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम दो बार ऑरेंज कैप रखने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (175) करने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है। गेल ने यह स्कोर 2013 में पुणे के खिलाफ बनाया था। इस सीजन में भी आरसीबी हर कीमत में अपने सलामी बल्लेबाज को स्क्वैड में शामिल करना चाहेगी।
विज्ञापन

क्रिस लिन

3 of 6
chris gayle
विस्फोटक ओपनिंग बैट्समैन की इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर क्रिस लिन भी पीछे नहीं है। पिछले सीजन में केकेआर के लिए खेलते हुए उन्होंने सुनील नारायण के साथ मिलकर पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरे थे।

यह खिलाड़ी न सिर्फ एक टीम को बेहतर शुरुआत दे सकता है, बल्कि टीम के फील्डिंग डिपार्टमेंट को भी मजबूत बनाता है। पिछले सीजन में उन्होंने 7 पारियों में 180.98 के स्ट्राइक रेट और 49.16 की औसत से 295 रन बनाए थे।

अजिंक्य रहाणे

4 of 6
ajinkya rahane
राजस्थान रॉयल की तरफ से पारी का आगाज करने वाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे स्कोर बोर्ड पर तेजी से रन लगाने में माहिर हैं। शुरुआत में इस खिलाड़ी की तुलना पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से की जाती थी, लेकिन टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने लाजवाब स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर सभी गलत साबित कर दिया।

रहाणे ने टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 2012 में राजस्थान रॉयल की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले रहाणे 2013 की चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन

शिखर धवन

5 of 6
shakhar dhawan
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए टी-20 करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले ही सीजन में धवन ने 14 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से लाजवाब 340 रन बनाए थे। उनकी बेहतरीन कवर ड्राइव और लाजवाब फील्डिंग किसी भी टीम के हौसलों को पस्त कर सकती है। 2016 के आईपीएल में भी इस खिलाड़ी ने हैदराबाद सनराइजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलिन मुनरो

6 of 6
colin munro
न्यूजीलैंड का यह हरफनमौला खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन सेंचुरी लगाने वाला एकमात्र बल्लेबाज है। कीवी टीम के इस बिग हिटर के नाम तेज क्रिकेट के कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि मुनरो ने आईपीएल के सिर्फ चार मैच ही खेलें हैं। 2015 में उन्हें जोश हैजलवुड की जगह खेलने का मौका मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें