ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए शामिल किए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी दमदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सिर्फ 47 गेंदों में छह चौको और सात छक्को की मदद से 93 रन ठोके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : twitter
स्टोक्स अपने पूरे रंग में नजर आए और उन्होंने ओटागो के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इंग्लिश ऑलराउंडर की पारी की मदद से कैंटरबरीने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में ओटागो की टीम सिर्फ 83 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह स्टोक्स की टीम ने यह मैच 134 रन के विशाल अंतर से जीता।
विज्ञापन
3 of 4
बेन स्टोक्स
इंग्लिश ऑलराउंडर ने धुआंधार पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। गौरतलब है कि स्टोक्स को नाइट क्लब के बाहर विवाद करने के कारण इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने एशेज सीरीज में शामिल नहीं किया। इस विवाद में स्टोक्स के साथ ओपनर एलेक्स हेल्स का नाम भी जुड़ा था। पिछले दिनों हेल्स को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बेन स्टोक्स की 16 सदस्यीय इंग्लिश टीम में वापसी जरूर हुई है, लेकिन क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी तभी तय हो पाएगी जब उन्हें मामले से बरी किया जाएगा। फिलहाल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड की टीम कैंटरबेरी के लिए खेल रहे हैं।