भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज के दौर में सफलतम क्रिकेटरों में से एक हैं। दिल्ली में जन्में विराट कोहली इस वक्त कई रिकॉर्ड्स के मालिक हैं, उन्होंने अब तक के अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं। अपना 31वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली अब तक 21000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 69 शतक भी ठोके हैं।