फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: धोनी के बेमिसाल क्रिकेट करियर की वो 11 अनसुनी बातें...

Sat, 07 Jul 2018 06:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। वह शनिवार को 37 साल के हो गए। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने टीम को कई यादगार जीते दिलाई है। आइये जानते हैं जन्मदिन के मौके पर धोनी के बेमिसाल क्रिकेट करियर से जुड़ी वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको याद न होः
विज्ञापन

2 of 12
एमएस धोनी - फोटो : File
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाए और वह भी पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर 2012 में।
 
विज्ञापन

3 of 12
एमएस धोनी - फोटो : file
महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जिस बल्ले से विजयी शॉट खेला था, वह बल्ला 72 लाख रुपए में बिका था।

4 of 12
ms dhoni - फोटो : File
बिहार से अलग होकर नए राज्य के रूप में भारतीय नक्शे पर आने वाले झारखंड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी पहले क्रिकेटर बने जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली।
विज्ञापन

5 of 12
धोनी - फोटो : file
महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक जमाया। 2005-2006 में जमाए इन दोनों प्रारूपों में धोनी ने 148-148 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 12
एमएस धोनी
धोनी ने जनवरी, 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर की खेली गई टेस्ट में सबसे तेज शतकीय पारी भी रही।
विज्ञापन

7 of 12
एमएस धोनी
धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। 2009 में श्रीलंका के भारत दौरे के दौरान टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 726 रन (पारी घोषित) बनाए थे।

8 of 12
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2008 से 2013 तक 26 टेस्ट मैचों में मिली जीत में 18 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है।

9 of 12
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम विदेशी धरती पर सबसे असफल भारतीय कप्तान का बदनुमा दाग भी है। विदेशी धरती पर धोनी की कप्तानी में भारत 11 मैच हारा है।

10 of 12
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 21 अक्टूबर, 2008 को ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। यह टेस्ट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है।

11 of 12
महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर हैं धोनी। उन्होंने अब तक 248 बल्लेबाजों को आउट कराया है। 
विज्ञापन

12 of 12
धोनी - फोटो : file
जून, 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ श्रीलंका के महेला जयवर्धने के साथ छठे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी की जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दोनों ने इस साझेदारी में शतक भी ठोके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें