फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के नए कोच की तलाश शुरू, शास्त्री पर गिरेगी गाज या फिर मिलेगा मौका?

Wed, 17 Jul 2019 08:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli ravi shastri
विश्व कप 2019 के खिताब को जीतने में नाकामयाब रही टीम इंडिया में अब बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए फिर से नए कोच की खोज शुरू कर दी है। मुख्य कोच के साथ-साथ बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और प्रशासकीय मैनेजर के पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री और संजय बांगर - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने कहा है कि इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 30 जुलाई 2019 को शाम पांच बजे से पहले भेज सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया के मौजूदा कोचिंग स्टाफ इस भर्ती प्रक्रिया में स्वत: ही शामिल समझा जाएगा। माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से विदाई के बाद टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी पद से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
रवि शास्त्री का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल विश्व कप 2019 तक ही था, लेकिन बोर्ड ने उनके इसे बढ़ाकर वेस्टइंडीज दौरे तक कर दिया है। जबकि सहयोगी स्टाफ में शामिल गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का भी कार्यकाल भारतीय टीम के साथ बढ़ा दिया गया है। 3 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन सभी का कार्यकाल वर्ल्ड कप के बाद 45 दिन तक बीसीसीआई ने बढ़ाया है। इसके बाद टीम इंडिया को नए सपोर्ट स्टाफ मिलने की संभावना है।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social Media
भारतीय टीम ने रवि शास्त्री के कोच रहते कोई भी बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन टीम ने इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सहयोगी स्टाफ के अलावा मैनेजर पद के लिए भी नए आवेदन मंगाए जाएंगे। तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रहमण्यम को 2017 में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर टीम मैनेजर नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीसीसीआई
टीम इंडिया के साथ नए फीजियो और ट्रेनर का जुड़ना तय है। विश्व कप के बाद पैट्रिक फरहार्ट और शंकर बासु का कार्यकाल टीम के साथ समाप्त हो गया। इन दोनों ने टीम इंडिया की कामयाबी में खासा योगदान दिया है और खिलाड़ियों को फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें