फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप: 15 खिलाड़ियों के अलावा ये 4 गेंदबाज भी जाएंगे इंग्लैंड, देंगे टीम इंडिया को मजबूती

Wed, 17 Apr 2019 08:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india
अगले महीने यानी 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल का एलान हो चुका है। विराट कोहली की कप्तानी में अनुभवी और युवा चेहरों के साथ टीम इंडिया अपना तीसरा खिताब जीतना चाहेगी। 
 

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग कैम्प में शामिल होंगे। इंग्लैंड के हालातों में ढलने के लिए टीम इंडिया वहां कुछ दिन पहले पहुंचकर अभ्यास करेगी।

लेकिन टीम इंडिया के साथ सिर्फ 15 खिलाड़ी ही नहीं बल्कि 4 अन्य खिलाड़ी भी साथ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
बीसीसीआई ने टीम कोहली की मदद के लिए कई सारे इंतजाम किए हैं। इंग्लैंड के हालातों और तेज पिचों से रूबरू होने के लिए बीसीसीआई चार तेज गेंदबाजों को इंग्लैंड भेजेगी जो टीम को अभ्यास करवाने में मदद करेंगे। आईए जानते हैं कौन हैं वो 4 खिलाड़ी जो करेंगे टीम इंडिया की मदद


 
विज्ञापन

3 of 7
Khaleel Ahmed
इंग्लैंड जाने वाले वो चार तेज गेंदबाज हैं खलील अहमद, अवेश खान, दीपक चाहर और नवदीप सैनी। ये चारों गेंदबाज ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को नेट में अभ्यास करवाएंगे। बीसीसीआई ने टीम का एलान करने के कई घंटे बाद जारी बयान में कहा, ‘ये खिलाड़ी भारतीय टीम को विश्व कप तैयारियों में मदद करेंगे।’ 

4 of 7
khaleel ahmed
खलील अहमद
21 साल के खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और गेंद को तेज गति से स्विंग कराने  क्षमता रखते हैं. इन्होने टीम इंडिया के लिए खेले गए 8 मैचों में 11 विकेट झटके हैं. 

ये मौजूदा आईपीएल में हैदराबाद की ओर से अब तक एक मुकाबला खेल चुके हैं जिसमें इन्होने तीन विकेट चटकाए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
दीपक चाहर - फोटो : ipl
दीपक चाहर
26 साल के दीपक भी तेज गति से गेंद को स्विंग करवाने में माहिर हैं. ये अपनी सटीक लाईन लेंग्थ से बल्लेबाजों को खासा परेशान करते हैं. दीपक ने इंडिया के लिए 1 वन-डे मैच खेला है जिसमें इन्होंने 1 विकेट लिया था.

फिलहाल दीपक इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई की तरफ से खेल रहे हैं और अभी तक 8 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं.

 
विज्ञापन

6 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : Social media
नवदीप सैनी
26 साल के नवदीप 150 से अधिक की रफ्तार से गेंद करते हैं. तेज गति से गेंद करने की वजह से नवदीप काफी चर्चा में हैं. इन्होने अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडियन टी-20 लीग में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है.

नवदीप फिलहाल बैंगलोर की ओर से खेलते हुए अब तक 7 मैचों में 4 विकेट निकाल चुके हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आवेश खान
आवेश खान:
22 साल के आवेश भी 145 से अधिक की रफ्तार से गेंद को स्विंग करवाने में माहिर हैं. इनकी तेज रफ्तार ने कई दिग्गज क्रिकेटर को प्रभावित किया है. हालांकि इन्हें भी टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में इन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

आवेश फिलहाल इंडियन टी-20 लीग में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं.

इन सभी गेंदबाजों की खासियत है तेज गति से गेंद स्विंग करवाना। चारों गेंदबाज 140-150 की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर हैं, जो इंग्लैंड की पिचों के अनुकूल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें