फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, VIVO के बैनर तले ही खेला जाएगा IPL 2020

Mon, 03 Aug 2020 12:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
कोरोना काल में आखिरकार आईपीएल के आयोजन को लेकर रविवार को आशंका के बादल छंट गए। आज हुई अहम बैठक में इस बात पर सहमति बन गई कि आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में ही 19 सितम्बर से खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उसपर फैसले भी लिए गए लेकिन लीग की टाइटल स्पांसरशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई। इससे साफ हो गया कि भारत की इस चर्चित टी-20 लीग 'आईपीएल-2020 की स्पांसर इस साल भी चीनी कंपनी वीवो ही रहेगी। 

विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई
भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे सीमा विवाद के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि वीवो से आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप छिन जाएगी। लेकिन रविवार को हुई अहम बैठक में ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ और अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ही इस लीग की टाइटल स्पांसर रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी कंपनी वीवो से हर साल स्पॉन्सरशिप के जरिए 440 करोड़ रुपये मिलते हैं। वीवो ने 2018 में 2199 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए यह अनुबंध हासिल किया था, जो 2022 में खत्म होगा। 

हाल ही में भारत सरकार ने चीन से विवाद के बाद सुरक्षा के कारण टिक टॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें