फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के बाद IPL में होगा सबसे बड़ा बदलाव, बीसीसीआई ने दिया प्रस्ताव

Thu, 30 Nov 2017 11:58 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli - फोटो : pti
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीवी प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया के सामने एक प्रस्ताव रखा है। अगर ब्रॉडकास्टर्स बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को मान लेते हैं तो फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले शाम 8 बजे के बजाय शाम 7 बजे शुरू होंगे। पिछले 10 सालों से आईपीएल के मैच शाम 8 बजे शुरू होते आए हैं। इस लहजे से यह बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
ऐसा माना जा रहा है कि पिछले समय में यह पाया गया कि मुकाबले देर रात तक चले, जिससे फैंस को स्टेडियम में दिक्कत हुई और परिवार वाले भी इतनी देर नहीं जागते। इसे देखते हुए यह प्रस्ताव रखा गया है कि मुकाबले की शुरुआत एक घंटे पहले से हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस लीग का आनंद उठा सके।
विज्ञापन

3 of 6
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
आईपीएल की जनरल काउंसिल बैठक में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने मैच जल्द शुरू करने की बात रखी। इस आईडिया को फ्रैंचाइजियों ने बहुत पसंद किया, लेकिन इसका पूरा फैसला प्रसारणकर्ताओं पर निर्भर है। बैठक में इस मामले पर भी विचार किया गया कि आईपीएल के दौरान बीच में ही ट्रांसफर्स की भी अनुमति हो।

4 of 6
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web
जैसे यूरोपियन फुटबॉल लीग्स में होता है, वैसे ही आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल भी मिड-टूर्नामेंट विंडो लाने का सोच रही है, जहां एक खिलाड़ी जिसने सात में से दो मुकाबले खेले हो, वो अन्य टीमों में ट्रांसफर ले सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl official web
राजीव शुक्ला ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मैच 7 बजे शुरू करने का एक विचार भर था, लेकिन सभी ने इसका स्वागत किया। पहले हमें प्रसारणकर्ताओं से बात करके उनकी अनुमति लेना होगी। ऐसे कई सेंटर्स हैं, जहां यात्रा करना बड़ी चिंता है। सभी मामलों पर विचार किया गया है और हम सभी ने सोचा है कि मैच जल्द शुरू करना चाहिए। '
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल - फोटो : IPL
हालांकि, अगर 7 बजे मुकाबला शुरू होने पर मुहर लगती है तो फिर दिन का पहला मैच दोपहर 3 बजे से शुरू करना होगा। शुक्ला ने कहा कि आईपीएल का ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ही सभी चीजों की मंजूरी देगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली में 5 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें