विराट कोहली
- फोटो : BCCI
बता दें कि विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एक साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। 21 सितंबर, 2016 से दिसंबर, 2017 तक विराट कोहली ने टेस्ट में 2203 रन बनाए, जिनमें 8 शतक शामिल और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे में उन्होंने 1818 रन बनाए, जिसमें सात शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 152.55 की औसत से 299 रन बनाए हैं।