टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
बीसीसीआई ने साझा की वीडियो
नमन अवॉर्ड्स के दौरान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को बोर्ड की तरफ से खास तोहफा भेंट किया गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी वीडियो साझा करते हुए लिखा- टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के सम्मान में चैंपियंस रिंग भेंट की गई। हीरे भले ही हमेशा के लिए हों, लेकिन यह जीत निश्चित रूप से एक अरब दिलों में अमर हो गई है। ये यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।