भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली एशियन क्रिकेट काउंसिल की होने वाली आगामी बैठक में भाग नहीं लेंगे। यह बैठक तीन मार्च को दुबई में होनी है। गांगुली ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस मींटिग से हटने का फैसला लिया है। बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को जानकारी दी कि सौरभ गांगुली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज शाम को दुबई रवाना होने वाले थे, लेकिन यूएई में कोरोना का खतरा बढ़ने के चलते उन्होंने अपनी यह यात्रा रद्द कर दी।