फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड हुआ मजबूर, विश्व कप में पाकिस्तान पर नहीं लगा सकता पाबंदी

Thu, 21 Feb 2019 02:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
india vs pakistan
सीओए और बीसीसीआई ने विश्व कप में पाकिस्तान को प्रतिबंधित करने को लेकर कोई नोट तैयार नहीं किया है और अगर ऐसा कदम उठाया भी जाता है तो भी आईसीसी उसे खारिज कर देगी। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और इसका असर खेल के मैदान पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
ind vs pak
पहले ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों को शनिवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वीजा नहीं दिया गया। इसके साथ ही 16 जून को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मुकाबले के बहिष्कार की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर 27 फरवरी से दो मार्च के बीच दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक के इतर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
ind vs pak
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'संवैधानिक या अनुबंध के जरिए पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने का कोई तरीका नहीं है। आईसीसी का संविधान सदस्यों को क्वालीफाई करने की स्थिति में आईसीसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अधिकार देता है।'

4 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : SELF
इन अटकलों के बीच अध्यक्ष विनोद राय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी की मौजूदगी वाली सीओए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक कर उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाली कई इकाइयों के मुद्दे पर चर्चा करेगी। इस नियमित बैठक पर हालांकि पाकिस्तान मामले का असर दिखने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
इडुल्जी ने कहा, 'हम सभी संभावित विकल्पों पर कल बात करेंगे और वह करेंगे जो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।' बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि अगर नोट तैयार भी किया जाता है और आईसीसी इसे वोटिंग के लिए सदस्य बोर्ड के समक्ष रखने को राजी भी हो जाता है तो भी बीसीसीआई को अन्य देशों से समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ind vs pak
सूत्र ने कहा, 'अगर भारत पाकिस्तान को हटाने के लिए आईसीसी को लिखता है तो सबसे पहले हमें अप्रैल में वार्षिक बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने के लिए सहमति बनानी होगी। फिलहाल आईसीसी बोर्ड में हमारे पास बहुमत नहीं है। अगर इस पर वोटिंग होती है तो हमारा हारना तय है।' उन्होंने कहा, 'इतना ही नहीं 2021 में चैंपियन्स ट्राफी और 2023 में विश्व कप की हमारी मेजबानी की संभावना पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें