india vs bangladesh
बता दें बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास ने फाइनल में जबरदस्त पारी खेलते हुए 87 गेंदों में शतक जमाया था। उन्होंने इस मैच में 117 गेंदों पर 121 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि, वह टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। थर्ड अंपायर का ये फैसला थोड़ा विवादित था, जिससे बांग्लादेशी फैंस काफी नाराज हुए थे।