क्रिकेट की दुनिया में अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रहीं हैं। कभी कोई टी-20 में दोहरा शतक जड़ देता है, तो कोई मैदान में गेंद या बल्ले से आतिशबाजी का शानदार मुजायरा करते हैं। मगर कभी कभी किसी टीम के नाम शर्मनाक और हैरतअंगेज रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाते हैं।
विज्ञापन
मात्र 4 गेंदों में बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने लुटा लिए 92 रन!
2 of 6
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Country
ऐसा ही कुछ हुआ बांग्लादेश में, जहां एक गेंदबाज ने मात्र 4 गेंदों में 92 रन लुटा लिए। हालांकि, यह मैच दूसरी श्रेणी क्रिकेट के रिकॉर्ड्स का हिस्सा था, मगर क्रिकेट की दुनिया में यह अनूठा रिकॉर्ड है। दरअसल, यह रन उन्होंने जानबूझकर लुटाए गए थे।
विज्ञापन
मात्र 4 गेंदों में बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने लुटा लिए 92 रन!
3 of 6
fight on cricket ground
एक्सियोम और लालमाटिया के बीच मैद में लालमाटिया के गेंदबाज सुजॉन महमूद ने गेंदबाजी की शुरुआत की और अपनी पहली 4 ही गेंदों में 92 रन लुटा दिए। असल में लालमाटिया ने खराब अंपायरिंग के विरोध का यह नायाब तरीका ढूंढ निकाला।
मात्र 4 गेंदों में बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने लुटा लिए 92 रन!
4 of 6
स्कोरकार्ड
- फोटो : Dhaka Tribune
ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, लालमाटिया ने महासचिव अदनान रहमान दिपोन ने कहा कि खराब अंपायरिंग की शुरुआत टॉस से हुई, जब हमारे कप्तान को सिक्का भी नहीं दिखाया गया और हमें बल्लेबाजी के लिए कहा गया। टीम के 17-18 साल के लड़कों से अंपायरों का अन्याय नहीं देखा गया और हमने पहली 4 गेंदों में 92 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
मात्र 4 गेंदों में बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने लुटा लिए 92 रन!
5 of 6
स्कोरकार्ड
- फोटो : Dhaka Tribune
50 ओवर के इस मैच में एक्सियोम की ने लालमाटिया को सिर्फ 14 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच में खराब अंपायरिंग के चलते आक्रोश में आई लालमाटिया की टीम ने 13 वाइड गेंदों में 65 और 3 नो-बॉल में 15 रन दिए। इसके अलावा 4 वैध गेंदों में एक्सियोम ने 12 रन बनाए।
मात्र 4 गेंदों में बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने लुटा लिए 92 रन!
6 of 6
क्रिकेट
- फोटो : as
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेट में खराब अपंयारिंग की शिकायत मिली हो। दो सप्ताह पहले भी एक मैच में अंपायरों द्वारा मनमानी और हस्ताक्षेप करने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि, मामले की अभी को आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।