फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल का वो अंतिम ओवर जिसमें छुपी है, जीत, विवाद और न जाने क्या-क्या... 

Sat, 17 Mar 2018 02:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
बांग्लादेश ने शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास टी-20 ट्रॉफी के छठे मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। अब उसका मुकाबला रविवार को भारत से होगा। मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइये जानते हैं खेल का वो अंतिम ओवर जिसमें छुपी है, जीत, विवाद और न जाने क्या-क्या... 
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
गौरतलब है कि बांग्लादेश अंतिम ओवर में उन्हें जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। क्रिज पर बल्लेबाजी कर रहे थे मुस्तफिजुर रहमान और महमुदुल्लाह जबकि गेंदबाज कर रहे थे इसुरू उडाना।
विज्ञापन

3 of 5
महमुदुल्लाह
उडाना की पहली और दूसरी गेंद वैसे ही निकल गई। वहीं, बांकी बचे 4 गेंदों में बांग्लादेश को 12 रन चाहिए था, जबकि उसके 2 विकेट शेष थे। महमुदुल्लाह ने उडाना की तीसरी गेंद पर चौका जड़ते हुए रनों में इजाफा किया और अब बांग्लादेश को 8 रन की जरुरत थी।

4 of 5
महमुदुल्लाह
वहीं ओवर का आखिरी तीन गेंदें काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उडाना की चौथी गेंदो पर महमुदुल्लाह  ने डीप स्क्वायर दिशा में खेलकर दो रन पूरे किए, जबकि जीत के लिए अब अंतिम दो गेंदों में 6 रनों की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह - फोटो : ESPN
अाखिरी ओवर के एक गेंद शेष रहते ही महमुदुल्लाह ने उडाना की पाचवें गेंदों पर शानदार छक्का जड़ दिया और मैच दो विकेट से जीतकर अपने नाम की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें