फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश-पाकिस्तान सीरीज पर संकट के बादल, सुरक्षा कारणों से टल सकता है दौरा

Mon, 07 Oct 2019 03:04 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
श्रीलंका के बाद, अब बांग्लादेश भी पाकिस्तान में होने वाली श्रृंखला को लेकर दुविधा में है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान में टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हो गई थी। हालाँकि,अब उन्होंने दौरे पर फैसला करने के लिए कुछ हफ्ते का समय मांगा है।





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि वह श्रृंखला से पहले अपने सुरक्षा अधिकारी को पाकिस्तान में स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजेंगे। इसके बाद ही सीरीज पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।इस बीच, महिला टीम के लिए काम कर रहे भारतीय कोच ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी अनुपलब्धता की पुष्टि की है। इसका मतलब है कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान दौरे के लिए एक नया स्टाफ सदस्य नियुक्त करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश की पुरुष टीम फरवरी 2020 में दो टेस्ट और तीन टी-20 खेलने वाली है, जबकि महिलाओं को बाद में अक्टूबर में  दो एकदिवसीय और तीन टी-20  प्रतियोगिता में भाग लेना है।
विज्ञापन

4 of 4
श्रीलंका टीम - फोटो : hindustan times
हाल ही में, श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरे में श्रीलंका के शीर्ष दस खिलाड़ियों ने भाग लेने से मना कर दिया था। हालाँकि पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए और आरामदायक तरीके से मैच का आयोजन भी कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें