फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन के घर में रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

Fri, 04 Nov 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराकर इतिहास रचा और सीरीज में 1-1 से बराबरी की। पहली बार बांग्लादेश ने अपने से ऊपर की रैंक वाली टीम को टेस्ट में पटखनी दी। इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश सिर्फ वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे को ही हरा सका है।
विज्ञापन

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

2 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत के साथ बांग्लादेश को अंकों के लिहाज से भी जबरदस्त फायदा हुआ और साथ ही खिलाड़ियों को भी अपनी निजी रैंकिंग में भी काफी लाभ हुआ। इस जीत से सबसे ज्यादा फायदा युवा गेंदबाज मेहदी हसन को हुआ।
विज्ञापन

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

3 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
मैदान के अंदर इस जीत के हीरो रहे मेहदी हसन को मैदान के बाहर भी खूब वाहवाही मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने मुल्क की जीत के हीरो के लिए बांग्लांदेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ईनाम के रूप में इस खिलाड़ी के लिए नया घर बनवाने का आदेश दिया है।

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

4 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
ख़बरों के अनुसार बंगलादेशी प्रधानमंत्री ने खुलना के डिप्टी कमिश्नर को ये आदेश दिया है कि जल्द से जल्द एक अच्छी जमीन खोजी जाए, जिसपर एक शानदार मकान बनाया जाए। यह मकान बतौर ईनाम मेहंदी हसन को दिया जायेगा।
विज्ञापन

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

5 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
मेहंदी हसन के पिता जलाल हुसैन पेशे से एक ड्राइवर हैं। उनका पूरा परिवार फिलहाल खुलना के खलिश्पुर में टीन के दो कमरों के मकान में रहता है। खबर ये भी है कि खुलना के डिप्टी कमिश्नर द्वारा प्रधानमंत्री के इस आदेश पर तत्काल काम शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

6 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में सबसे जबरदस्त फायदा बांग्लादेश के युवा स्टार मेहंदी हसन मिराज़ को हुआ है और वो 28 स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर पहुँच गए हैं। सिर्फ दो टेस्ट खेलकर मेहंदी हसन बांग्लादेश से दूसरे टॉप गेंदबाज बन गए हैं। शकीब अल हसन उनसे ऊपर 15वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर

7 of 7
मेहदी हसन - फोटो : getty
मेहंदी हसन ने अपने अन्तर्रष्ट्रीय क्रिकेट करियर की एक बेहतरीन शुरुआत की है और ऐसी शुरूआत उन्होंने भी सपने में नहीं सोची होगी। अपने करियर में मात्र दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 19 विकेट झटके हैं। वो तीन दफा पांच विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें