भारत-बांग्लादेश के बीच तीन नवंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14-18 नवंबर के बीच इंदौर और दूसरा टेस्ट 22-26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ईडन गार्डन में बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सौरव गांगुली के मुताबिक, शेख हसीना ईडन गार्डन में घंटी बजाकर टेस्ट शुरू होने का संकेत देंगी।