फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ पर लगा बैन हटा, अब टी-20 लीग में खेलते आएंगे नजर

Thu, 27 Dec 2018 08:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
बांग्लादेश ने गुरुवार को बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेलने को लेकर लगाया गया प्रतिबंध अब हटा दिया है।    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ
बता दें कि अब स्मिथ पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अगले सीजन में स्टीव स्मिथ कोमिला विक्टोरियंस की तरफ से खेल सकते हैं। आईपीएल की तर्ज पर ही बीपीएल बांग्लादेश का घरेलू टूर्नामेंट है।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters
इस सीजन के लिए ड्राफ्ट खिलाड़ियों की सूची में स्मिथ का नाम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह टीम में शामिल कर लिया था। अन्य फ्रेंचाइजी द्वारा इसपर आपत्ति जताए जाने के बाद स्मिथ को आगामी सीजन से बाहर कर दिया गया था।

4 of 5
steve smith
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जलाल युनूस ने कहा, 'हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके क्योंकि दूसरी फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई थी। हमें आज चार फ्रेंचाइजी ने ईमेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापिस ले ली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
याद हो कि केपटाउन टेस्ट में सामने आए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को एक साल का, जबकि कैमरन बेनक्रॉफ्ट को 9 महीने का बैन लगा था। स्मिथ पर लगे बैन  अगले साल मार्च के अंत में समाप्त होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें