फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 की सबसे छुपी रुस्तम टीम, हर कोई होगा बांग्लादेशी टाइगर्स से चौकन्ना

Sun, 19 May 2019 03:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश टीम की गिनती विश्व कप की ‘छुपेरुस्तम’ टीमों में की जाती है। अपने पहले ही विश्व कप में पाकिस्तान को हराने वाले बांग्लादेशी टाइगर्स ने 2007 के विश्व कप में भारत को उसके पहले ही मैच मेें मात दी थी। पिछले विश्व कप में टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची जहां भारत के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही थी, लेकिन रोहित शर्मा के कैच पर रूबेल हसन की गेंद को नो बॉल दिए जाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

2 of 7
सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश का पहला मैच दो जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ है। उससे पहले 26 मई को पाकिस्तान और 28 मई को भारत से अभ्यास मैच खेलना है। टीम का मनोबल इसलिए भी ऊंचा होगा क्योंकि टीम ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीती है। इस टूर्नामेंट में मशरफे मुर्तजा की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम एक मैच नहीं हारी। वेस्टइंडीज को लीग मैचों के अलावा वर्षा बाधित फाइनल में भी पराजित किया।
विज्ञापन

3 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश
वन-डे रैंकिंग में नंबर सात की टीम बांग्लादेश को बल्लेबाजी में तमीम इकबाल, सौम्य सरकार महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम तो गेंदबाजी में पेसर मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान, स्पिनर शकिब-अल-हसन और मेहंदी हसन से उम्मीदें होंगी। विश्व कप में भारत से तीन बार भिड़ चुका बांग्लादेश दो बार जीता है तो 2007 में 5 विकेट से भारत को मात देकर बाहर का रास्ता भी दिखा चुका है।

4 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाह

तमीम इकबाल सौम्य सरकार मुश्फिकुर रहीम मशरफे मुर्तजा  मुस्ताफिजुर रहमान 
मैच: 193 मैच : 44  मैच: 205  मैच: 209 मैच: 46
रन: 6636 रन: 1467 रन: 5558 विकेट: 265 विकेट: 83
औसत: 36.26 औसत: 36.67 औसत: 34.95 इकोनॉमी: 4.82 इकोनॉमी: 4.88
विज्ञापन

5 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन

 
1999 ग्रुप दौर
2007 सुपर 8
2011 ग्रुप दौर
2015 क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन

6 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप में बांग्लादेश का जीत-हार

 
मैच जीत हार टाई/बेनतीजा खिताब 
32 11 20 00/01 00
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
बांग्लादेश टीम: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुसाद्दिक हुसैन, शकिब अल हसन, मेहदी हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रूबेल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु जावेद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें