बीते एक दशक में बांग्लादेश क्रिकेट टीम एक सशक्त विरोधी के रूप में उभरी है। पिछले 10 सालों में उसके प्रदर्शन पर नजर डालें तो यही नजर आता है कि बांग्लादेश की टीम अपने घर में बेहद घातक साबित होती जा रही है।
विज्ञापन
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
2 of 8
बांग्लादेश
- फोटो : getty
इसका एक और उदाहरण रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में देखने को मिला, जब बांग्लादेश ने इंग्लिश टीम को 34 रन से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
3 of 8
मशरफे मुर्तजा
- फोटो : getty
कप्तान मशरफे मुर्तजा ने गेंद और बल्ले से हरफनमौला खेल दिखाते हुए दूसरा वनडे अपनी टीम के नाम किया। ‘मैन ऑफ द मैच’ मुर्तजा ने 29 गेंदों 44 रन तो बनाए ही, साथ में 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा।
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
4 of 8
आदिल राशिद
- फोटो : getty
महमदुल्लाह (75) और मुर्तजा (44) का पारियों की मदद से बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 204 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान जोस बटलर ने 57, जॉनी बेयरस्टो ने 35 और आदिल राशिद ने 33 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
5 of 8
बांग्लादेश
- फोटो : getty
मुर्तजा के अलावा तस्किन अहमद ने भी 3 विकेट झटके, जिसके चलते इग्लैंड की टीम एक वक्त पर 132 पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी दो विकेट के लिए 72 रन जोड़ा, मगर हार नहीं टाल सकी।
विज्ञापन
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
6 of 8
बांग्लादेश
- फोटो : getty
2009 के बाद से बांग्लादेश के घरेलू वनडे सीरीज में प्रदर्शन पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने भारत, न्यूजीलैंड समेत कई अच्छे प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है। पिछली 22 घरेलू सीरीज में बांग्लादेश ने 11 में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
7 of 8
बांग्लादेश
- फोटो : getty
2014 के बाद खेली सभी 6 घरेलू सीरीज में बांग्लादेश अजेय रहा है। इस सीरीज में उसने भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका जिंबाब्वे और अफगानिस्तान को मात दी है। बांग्लादेश ने तीनों विभागों में अपने प्रदर्शन को सुधार कर विश्वस्तरीय खिलाड़ियों की खेप तैयार की है।
वनडे में भारत से बेहतर है पड़ोसी मुल्क, आंकड़े बयान करते हैं कहानी
8 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
वहीं दूसरी तरफ अगर भारत की बात की जाए, तो भारत ने अपनी पिछली 6 घरेलू वनडे सीरीज में से 4 में ही जीत दर्ज की है। इन आंकड़ों से साफ है कि 2011 विश्व चैंपियन के एशियाई उपमहाद्वीप में अब और कड़ी टक्कर मिलने वाली है।