फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर आजम ने अपनी आठ साल की क्रिकेट फैन से की बात, बल्लेबाजी से जीत चुकी है सबका दिल

Wed, 15 Jul 2020 10:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाबर आजम और सामिया अफसर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के दौर में खिलाड़ियों और उनके प्रशंसकों के बीच की दूरियां कम हो गई हैं। इतना ही नहीं खिलाड़ी भी अब अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए यहां काफी सक्रिय रहने लगे हैं। कुछ खिलाड़ी तो इस माध्यम के जरिए अपने निजी अनुभव और पल के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम ने अपने एक छोटे प्रशंसक से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इस छोटे फैन से बात भी की और उसे क्रिकेट के कुछ गुर भी सिखाए। लॉकडाउन में खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को कम करने के इरादे से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक वीडियो कांफ्रेंस कॉल का आयोजन किया। इसमें क्रिकेटर बाबर आजम और आठ साल की उनकी फैन सामिया अफसर के बीच बातचीत हुई।
 
विज्ञापन

3 of 5
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
सामिया उस वक्त चर्चा में आई जब बल्लेबाजी करते हुए उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में वे एक से बढ़कर शानदार शॉट्स लगाते नजर आ रही थी। उनकी बल्लेबाजी के कायल श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा भी हुए। संगकारा ने तो यहां तक कह दिया कि इस बच्ची ने मुझसे भी बेहतर शॉट्स खेले हैं।

4 of 5
बाबर आजम की फिफ्टी - फोटो : ट्विटर
सामिया को इसी का इनाम मिला जब वो अपने पसंदीदा क्रिकेटर बाबर आजम से रूबरू हुई। अफसर ने कहा, 'मैं बाबर आजम की सबसे बड़ी फैन हूं और उनकी तरह बनना चाहती हूं। वे एक सुपरहीरो की तरह अपने देश के साथ खड़े होते हैं और टीम को मुश्किल से बाहर निकालते हैं। एक दिन मैं भी महिला टीम के लिए वही करूंगी जो वे आज पुरुष टीम के लिए करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
उधर सामिया से बात करते हुए बाबर ने उनकी तकनीक और शॉट्स की सराहा और उन्हें और बेहतर बनाने की सलाह भी दी। बाबर ने कहा कि सामिया जैसे फैंस उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं और देश के लिए जीत हासिल करने का हौंसला बढ़ाते हैं।

गौरतलब है कि बाबर आजम इस वक्त इंग्लैंड में हैं और उन्हें अगले महीने से यहां तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसमें पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें