फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के इस बल्लेबाज ने विराट कोहली की बादशाहत छीनी, धकेला पीछे

Sat, 24 Feb 2018 10:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टी20 इंटरनेशनल में कम स्कोर पर आउट होना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को काफी खला है। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में क्रमशः 26 व 1 रन पर आउट होने वाले विराट कोहली को रैंकिंग में काफी नुकसान हुआ है और वह शीर्ष से फिसलकर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बाबर आजम
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इससे पहले आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर थे। हालांकि, पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने कोहली से बादशाहत छीनी और अब वह टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कॉलिंग मुनरो - फोटो : File
बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वह कोहली को पीछे छोड़ने में कामयाब हुए। आजम 786 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं जबकि फिंच 784 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली को फ्लॉप होना महंगा पड़ा और वह 776 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसके। न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर कॉलिन मुनरो को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और 773 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

4 of 5
मिचेल सैंटनर
आईसीसी टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कीवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर काबिज हैं। उनके 718 अंक हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान दूसरे जबकि न्यूजीलैंड के इश सोढ़ी तीसरे स्थान पर काबिज हैं। टीम इंडिया के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शकिब अल हसन
ऑलराउंडर्स में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का दबदबा बरकरार हैं। वह नंबर-1 पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 23 अंकों का फायदा हुआ और अब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान जेपी डुमिनी को भी भारत के खिलाफ लचर प्रदर्शन का नतीजा भुगतना पड़ा और वह पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी चौथे जबकि वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें