फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा शतक जड़कर इतिहास में अमर हो गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज...

Sun, 16 Oct 2016 11:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है कि वह 22 गज की पिच पर ऐसा कारनामा कर दिखाए जिससे कि उसका नाम इतिहास में अमर हो जाए। लेकिन कुछ क्रिकेट खिलाड़ी खुशनसीब होते हैं जिनका यह अरमान पूरा होता है। 

 
विज्ञापन

तिहरा शतक जड़कर इतिहास में अमर हो गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज...

2 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
शुक्रवार को पाकिस्तान के वन-डे कप्तान और प्रारंभिक बल्लेबाज अजहर अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच में वो कारनामा कर दिखाया है। जो इससे पहले दुनिया का  और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। 

 
विज्ञापन

तिहरा शतक जड़कर इतिहास में अमर हो गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज...

3 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
पिंक बाल से खेले जा रहे दूसरे  टेस्ट मैच में अजहर ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पिछले साल इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट खेला गया था। पहले डे नाइट टेस्ट में गेंदबाजों ने कहर ढाया था, इस वजह से कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका था। 


 

तिहरा शतक जड़कर इतिहास में अमर हो गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज...

4 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ अजहर अली ने डे-नाइट टेस्ट की सबसे लंबी (302 नाबाद) पारी खेली है। इसके साथ ही डे-नाइट टेस्ट का पहला शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक बनाने का अद्भुत रिकॉर्ड अजहर के नाम दर्ज हो गया है। इस रिकॉर्ड के लंबे समय तक बने रहने की संभावना है क्योंकि फिलहाल डे-नाइट टेस्ट मैचों की संख्या सीमित है। अजहर ने 184 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक पूरा किया।  

 
विज्ञापन

5 of 6
अली और असलम - फोटो : getty
अजहर अली पाकिस्तान की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की ओर से सबसे पहले हनीफ मोहम्मद थे, उन्होंने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 337 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद इंजमाम उल हक (329) ने श्रीलंका के खिलाफ और यूनिस खान (313) ने टेस्ट मैचों में तिहरा शतक जड़ने का कारनामा किया था। 302 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद अजहर टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिहरा शतक जड़कर इतिहास में अमर हो गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज...

6 of 6
अजहर अली - फोटो : getty
अजहर ने अपनी इस मैराथन पारी में कुल 11 घंटे तक बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 469 गेंदों का सामना किया और पारी में 23 चौके और दो छक्के जड़े। इस दौरान पहले विकेट के लिए अली और समी असलम के बीच 215 रनों की साझेदारी हुई।  यह डे-नाइट टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इतना ही नहीं ये साझेदारी पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पिछले 50 साल की पहली पारी में सबसे बड़ी और चौथी बड़ी साझेदारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें