पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान अजहर अली ने दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मैच में टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हाल ही में पाकिस्तान ने अजहरी अली की कप्तानी में ही कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास!
2 of 5
अजहर अली
- फोटो : getty
अजहर अली डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अजहर ने शतक बनाते ही अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास!
3 of 5
असद शफीक
- फोटो : getty
पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 279 रन बना लिए थे। अली 146 रन और असद शफीक 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। समी असलम 90 रन बनाकर चेस की गेंद पर बोल्ड हुए।
पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास!
4 of 5
अली और असलम
- फोटो : getty
असलम और अली ने पहले विकेट के लिए 215 रन जोड़े। यह डे-नाइट टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इतना ही नहीं ये साझेदारी पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पिछले 50 साल की पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी है।
पाकिस्तान टीम के वनडे कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास!
5 of 5
पीटर नेविल
- फोटो : getty
इससे पहले टेस्ट मैच का एक ही मुकाबला डे-नाइट खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा था। तीन 3 दिन में खत्म हुए इस टेस्ट में पीटर नेविल ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली थी।