फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

Fri, 11 Mar 2016 03:36 PM IST
गौरव काला, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
फिल्मी जगत में सितारों को अवॉर्ड दिए जाते रहे हैं। इनमें केला अवॉर्ड यानी फनी अवॉर्ड भी होते हैं, अगर भारतीय क्रिकेटरों को इस तरह के अवॉर्ड दिया जाए तो, किसे क्या-क्या मिलेगा? (यह अवॉर्ड सिर्फ हमारी ओर से काल्पनिक दिए गए हैं। ‌जिनका वास्ताविकता से कोई मतलब नहीं।)
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

2 of 10
- फोटो : getty
इसमें बेस्ट डायरेक्टर से बेस्ट विलेन, इंटरटेनर और कॉमेडियन की भी कैटेगरी है। दो क्रिकेटरों को दो-दो अवॉर्ड मिले हैं। चलिए देखते है, किसे क्या-क्या मिला?
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

3 of 10
suresh raina - फोटो : getty
सबसे पहले बात करते हैं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की। यह खिताब जाता है टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना को। रैना टीम इंडिया की जीत में योगदान निभाते रहे हैं, लेकिन साइड से। इसलिए इनके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ठीक रहेगा।

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

4 of 10
- फोटो : getty
बेस्ट इंटरटेनर में एक ही नाम जेहन में आता है। करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले युवराज सिंह। मैदान में उनके द्वारा हिट किए गए छक्के, स्टेडियम में बैठे दर्शकों के लिए इंटरटेनमेंट से कम नहीं।
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

5 of 10
- फोटो : getty
बेस्ट कॉमेडी में हरभजन सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। फिल्डिंग के दौरान मुंह में अंगुली रखकर खाल और नाखून निकालने की आदत हो या फिर मैदान में भांगड़ा करना, काफी चर्चाओं में रहा है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दौरे से टीम में शामिल हुए यंग एंड एनरजेटिक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की दो मैचों में की गई अजीब हरकतें उनको बेस्ट कॉमेडियन का खिताब दिलाती है। एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विकेट की खुशी हार्दिक से बर्दाश्त ही नहीं हो रही थी। देखिए तो जरा।
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

6 of 10
- फोटो : getty
बेस्ट डॉयलॉग में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं। हर वक्त कूल रहने वाले माही बातों ही बातों में साथी खिलाड़ियों की टांग ‌खींचने में भी पीछे नहीं रहते। बिना कोई परवाह किए दिल खोलकर अपनी बात कहना इनकी आदत है। इसलिए बेस्ट डॉयलॉग माही के लिए ही बेस्ट है।
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

7 of 10
- फोटो : getty
अब बात ऐसी ‌कैटेगरी की जो दूसरा सबसे अहम अवॉर्ड है, विलेन का। इसका खिताब टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को दिया जाना तर्कसंगत है। वो इसलिए क्योंकि कई बार उनकी लंबी पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्रीडम सीरीज के दौरान ऐसा एक नहीं दो बार हुआ था जब उनके दो शतक टीम के काम नहीं आए।(नोट: यह अवॉर्ड वितरण गलत मंशा नहीं अपितु सिर्फ मजाक के लिए दिया जा रहा है।)

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

8 of 10
- फोटो : getty
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड में विराट कोहली से बेहतर कोई और नहीं। साल की शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन के दम टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले कोहली इस अवॉर्ड के सच्‍चे हकदार हैं। हालांकि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से ब्रेक-अप का आरोप भी उन पर लगा है। चलिए, यह आरोप से उन्हें मुक्त करते हुए अवॉर्ड दे ही देते हैं। अरे, भई टीम इंडिया की जीत का सवाल जो है।

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

9 of 10
- फोटो : getty
बेस्ट डेब्यू के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच कड़ी टक्कर हुई। लिहाजा यह अवॉर्ड बिना झगड़े के दोनों को संयुक्त रुप से दिया जाता है।
विज्ञापन

टीम इंडिया में बंटता 'केला' अवॉर्ड तो कौन मारता बाजी

10 of 10
- फोटो : getty
अब बात सबसे आखिरी अवॉर्ड बेस्ट डायरेक्टर की। यह और कोई नहीं टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने एशिया कप फतह किया और अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें