फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AusVsInd: सीरीज के बाद ICC के 'स्पेशल 900' क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

Tue, 12 Sep 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली पिछले कुछ सालों से अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। जो कारनामे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने 25 साल के क्रिकेट करियर में किए कुछ वैसे ही कारनामे विराट  महज 8 साल लंबे क्रिकेट करियर में कर दिखाए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 2 शतक जड़कर शतकों के मामले में रिकी पॉन्टिंग के 30 शतकों की बराबरी कर ली। इस मामले में वो सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। श्रीलंका दौरे के बाद विराट ने आईसीसी रैंकिंग में भी खुद को मजूबत कर लिया और सचिन तेंदुलकर के 887 प्वाइंट्स की बराबरी कर ली। सचिन ने साल 1998 में 887 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे।
विज्ञापन

AusVsInd: सीरीज के बाद ICC के 'स्पेशल 900' क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

2 of 5
विराट एंड धवन - फोटो : ndtv sports
आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज 900 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल नहीं कर सका है। विराट के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में ये कारनामा करने का मौका है। यदि विराट ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के 11वें क्रिकेटर बन जाएंगे। मॉर्डन डे क्रिकेट में केवल एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला ही ये कारनामा कर सके हैं। 
 
विज्ञापन

AusVsInd: सीरीज के बाद ICC के 'स्पेशल 900' क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वांइट वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाद विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है। रिचर्ड्स ने 935 रेटिंग अंक हासिल किए थे। रिचर्ड्स के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी बल्लेबाज जहीर अब्बास हैं जहीर के नाम 931 प्वाइंट हैं। इस मामले में तीसरे पायदान पर 921 अंक के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग चैपल हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के डेविड गॉवर(919), ऑस्ट्रेलिया के  डीन जोंस(918),  पाकिस्तान के जावेद मियादाद(910),  ब्रायल लारा(908), एबी डिविलियर्स(902),  हाशिम अमला(901), गैरी क्रिस्टन(900),डेसमेंड हेंस(900) हैं। 

AusVsInd: सीरीज के बाद ICC के 'स्पेशल 900' क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
ऐसे में विराट का शानदार फॉर्म अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा तो वो आसानी से इस उपलब्धि को हासिल कर लेगें। ऐसे भी भारत को फिलहाल घर में ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है। घरेलू परिस्थितियों में विराट शानदार बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे भी ऑस्ट्रेलिया उनकी फेवरेट टीम है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मैचों की 21 पारियों में 55.66 की औसत और 97.66 के स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस हिसाब से विराट हर दूसरी या तीसरी (2.33) पारी में 50 रन से ज्यादा बनाते हैं। ऐसे में पांच मैचों में भी विराट के बल्ले से कम से कम एक शतक और अर्धशतक निकल सकता है। विराट जिस फॉर्म में उस लिहाज से उससे भी ज्यादा रन विराट के बल्ले से निकल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

AusVsInd: सीरीज के बाद ICC के 'स्पेशल 900' क्लब में शामिल हो सकते हैं विराट

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
आईसीसी की रेटिंग के अनुसार विराट अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें श्रीलंका की तुलना में ज्यादा अंक हासिल होंगे। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है और भारत तीसरे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें