आरोन फिंच ने श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'वह बेहतरीन खिलाड़ी है और हमारे खिलाफ काफी कामयाब भी रहा है। रोहित की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है। आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं, लेकिन उसकी जगह जो भी लेगा, शायद मयंक जो खुद भी शानदार फॉर्म में है, उसकी जगह लेने के लिए भारत के पास मयंक के रूप में एक और बेहतरीन खिलाड़ी है।'