फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचर्डसन ने पहले अटकाई टीम इंडिया की सांसें, अब मिला शानदार खेला का इनाम

Sat, 19 Jan 2019 03:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की खोज कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। 20 सितंबर 1996 को जन्में 22 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने सीरीज में जानदार खेल दिखाया। सीरीज के तीनों मैच में विराट कोहली का शिकार करने वाले इस पेसर को अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल कर, उस प्रदर्शन का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ESPN
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम के उप कप्तान हेजलवुड की पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वह पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिचर्डसन तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और पीटर सिडल का साथ देंगे। रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मुकाबलों में छह विकेट लिए थे। अपने सात वन-डे के करियर में रिचर्डसन 13 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ब्रिस्बेन और केनबरा में 24 जनवरी और 1 फरवरी को दो टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जताई कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप तक फिट हो जाएंगे।

संशोधित ऑस्ट्रेलिया टीम: जो बर्न्स, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टिम पेन (कप्तान), विल पुकोव्स्की, मैट रेनशॉ, जाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें