टीम इंडिया
उन्होंने कहा, 'लेकिन मैंने काफी जल्दी महसूस कर लिया कि वे ढीली गेंदबाजी नहीं करने वाले और आप उन्हें जो मौके देंगे वे उसे नहीं गंवाएंगे। इसलिए आपको पहली गेंद से दृढ़संकल्प के साथ खेलना होगा। मैंने महसूस किया कि मेरा खेल इसके लायक है, संभवत: सही फैसला करना और क्रीज पर लंबा समय बिताने की जरूरत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार खेल पाया।' बता दें कि हैरिस ने ऐडिलेड ओवल में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में समान 26 रन बनाए थे।